लाइफ स्टाइलस्वास्थ्य

अर्जुन का फल खाने से दूर होती हैं ये बीमारियां

फल का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये तो हम सब जानते हैं लेकिन, क्या आप अर्जुन के फल खाने के फायदे जानते हैं जी हां अर्जुन का पेड़ आयुर्वेद में काफी ज्‍यादा इस्तेमाल होता है। आयुर्वेद में अर्जुन के फूल, छाल और पत्तों का उपयोग औषधीय रूप में किया जाता है।

आपको बता दें कि अर्जुन का फल हरे-पीले रंग का होता है। लेकिन, पकने के बाद यह भूरे और लाल रंग का हो जाता है। अर्जुन के फल में मैग्नीशियम और कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा, अर्जुन के फल का इस्तेमाल करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। आइए जानते हैं अर्जुन के फल के फायदे।

अर्जुन का फल खाने से दूर होती हैं ये बीमारियां :

ओरल हेल्थ के लिए बड़ा फायदेमंद

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, अर्जुन का फल ओरल हेल्थ के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। इस फल को खाने से कैविटी, मसूड़ों की सूजन और दांत दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इतना ही नहीं, इस फल को खाने से मुंह की दुर्गंध भी दूर होती है।

लिवर के इलाज में भूमि आंवला संजीवनी बूटी से कम नहीं, जानिए इसके अनमोल फायदे

अर्जुन का फल माउथ अल्सर जैसी समस्या में भी आराम दिलाता है। लेकिन, अगर आपको ओरल हेल्थ से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

त्वचा के लिए फायदेमंद

आपको बता दें, अर्जुन का फल ओरल हेल्थ के साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में असरदार होता है। अर्जुन का फल खाने से त्वचा के मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है।

इस फल को खाने से त्वचा यंग बनी रहती है। आप चाहें तो अर्जुन के फल के पाउडर को भी त्वचा पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा का निखार बढ़ता है। यह झुर्रियों और फाइन लाइंस को भी कम करता है।

हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद

एक्सपर्ट्स बताते है कि, अर्जुन का फल हड्डियों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इस फल को खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इससे हड्डियों और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। अगर आपको जोड़ों में दर्द रहता है, तो आप इस फल का रोजाना सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो अर्जुन की छाल का सेवन भी कर सकते हैं।

यूरिन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करे

अर्जुन का फल, पेशाब यानी यूरिन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में बेहद असरदार होता है। इस फल को खाने से पेशाब में होने वाली रुकावट की समस्या ठीक होती है। अर्जुन का फल खाने से पेशाब की जलन में भी आराम मिलता है। अगर आपको पेशाब से जुड़ी कोई समस्या है, तो आप इस फल का सेवन कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button