भारत

यूपी में इस दिन होगी बहुत भारी बारिश, IMD की चेतावनी; जानें अन्य राज्यो का भी हाल

देशभर में मॉनसून का दूसरा फेज चल रहा है। इसकी वजह से यूपी समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज और कल (3 और 4 अगस्त) उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, अगले सात दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। तीन अगस्त को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट है। अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पांच अगस्त का केरल व तमिलनाडु में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो मेघालय में तीन अगस्त को कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने वाली है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तीन से नौ अगस्त के दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है। अरुणाचल प्रदेश में तीन, चार अगस्त व छह से नौ अगस्त को, असम, मेघालय में चार और सात अगस्त से नौ अगस्त को कुछ इलाकों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

पूर्व और मध्य भारत की बात करें तो झारखंड में तीन अगस्त, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में तीन से नौ अगस्त, पश्चिम मध्य प्रदेश में तीन से पांच अगस्त, पूर्व मध्य प्रदेश में तीन और चार अगस्त, छत्तीसगढ़ में तीन, आठ और नौ अगस्त, ओडिशा में छह और सात अगस्त, गंगा के किनारे पश्चिम बंगाल में सात अगस्त को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्व मध्य प्रदेश में तीन अगस्त, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में चार अगस्त को, बिहार में तीन और चार अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में पूर्वी उत्तर प्रदेश में तीन अगस्त को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने वाली है। जम्मू कश्मीर में चार से छह अगस्त, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में तीन से छह अगस्त, उत्तराखंड में तीन से नौ अगस्त, पंजाब में पांच और नौ अगस्त, हरियाणा में तीन से पांच अगस्त, पूर्वी राजस्थान में आठ और नौ अगस्त को कुछ इलाकों पर भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में चार और पांच अगस्त, उत्तराखंड में तीन से पांच अगस्त, हरियाणा में पांच अगस्त, उत्तर प्रदेश में तीन और चार अगस्त को बहुत भारी बारिश होने वाली है। अगले सात दिनों में पश्चिमी हिमालयी इलाकों में कई स्थानों पर मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने वाली है।

Show More

Related Articles

Back to top button