इंतराज खत्म हुआ चुराचांदपुर पहुंचे PM मोदी, करोड़ों की सौगात और विपक्ष के तीखे सवालों का देंगे जबाव

PM Modi Manipur visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मणिपुर दौरा विकास की बड़ी उम्मीदों और राजनीतिक चर्चाओं के बीच शुरू हो गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी इस समय मणिपुर के चुराचांदपुर में पहुंच गए है। यहां पर पीएम जनता को संबोधित करेंगे और 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे। इंफाल एयरपोर्ट से बाया रोड होते हुए 65 किमी का सफर कर पीएम आखिर चुराचांदपुर में पहुंच चुके है।
PM का यह दौरा पूर्वोत्तर राज्यों के 3 दिवसीय कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें वे मिजोरम से मणिपुर फिर असम भी जाएंगे। मणिपुर में, चुराचांदपुर के अलावा इंफाल में भी 1,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन होना है। इनमें नया सिविल सेक्रेटेरिएट, आईटी एसईजेड, पुलिस मुख्यालय और महिलाओं के लिए विशेष ‘इमा मार्केट’ जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। एक स्थानीय कलाकार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हम अपने पारंपरिक नृत्य से प्रधानमंत्री का स्वागत करने आए हैं। हमें उम्मीद है कि वे भविष्य में भी राज्य में और विकास लाएंगे।”



