
नई दिल्ली. IPL के इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड में से एक इस समय चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रही है। रिपोर्ट्स हैं कि संजू सैमसन के बदल चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने मुख्य प्लेयर रवींद्र जडेजा और सैम कुर्रन के साथ ट्रेड किया है। हालांकि अभी तक दोनों टीमों की तरफ से इस पर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। सीएसके के एक अधिकारी ने जरूरी PTI से कहा कि सभी जानते हैं कि हम संजू को खरीदने में रुचि रखते हैं। हमने इस ट्रेडिंग विंडो में उन्हें खरीदने में अपनी रुचि व्यक्त की है। RR ने अभी तक पुष्टि नहीं की है क्योंकि उनके प्रबंधन ने कहा है कि वे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि संजू सीएसके के लिए खेलेंगे।
ट्रेडिंग की खबरों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन के जन्मदिन पर स्पेशल पोस्ट कर फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
सीएसके ने अपने सोशल मीडिया पर संजू सैमसन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘संजू, तुम्हें और शक्ति मिले! तुम्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।’
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, रवींद्र जडेजा-सैम कुरेन-संजू सैमसन की ट्रेड ट्रैक पर है, हालांकि अभी पूरा नहीं हुआ है। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने प्रक्रिया शुरू कर दी है, और आईपीएल खिलाड़ी नियमों के अनुसार, किसी भी व्यापार को औपचारिक रूप देने में 48 घंटे लगते हैं। इस अदला-बदली को आधिकारिक और पूरा होने में कुछ दिन लग सकते हैं।
संजू सैमसन एक दशक से भी ज्यादा समय से राजस्थान रॉयल्स का चेहरा रहे हैं और उन्होंने 11 सीजन में इस फ्रैंचाइज़ी का प्रतिनिधित्व किया है। 2013 में RR में शामिल होने के बाद, वह जल्द ही उनके प्रमुख खिलाड़ियों में से एक बन गए और 2014 सीज़न से पहले, सिर्फ 19 साल की उम्र में, उन्हें टीम में रिटेन किया गया। RR के दो साल के निलंबन (2016-17) के बाद, सैमसन 2018 में लौटे और 2021 में कप्तानी संभाली। उनके नेतृत्व और टीम निदेशक कुमार संगकारा के मार्गदर्शन में, RR 2022 में IPL के फाइनल में पहुंची, जो 2008 में पहला खिताब जीतने के बाद उनका पहला खिताबी मैच था।



