अपराधहमर छत्तीसगढ़

कैवल्य धाम के पीछे परसदा खार के खेत में मिली अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। कैवल्य धाम के पीछे परसदा खार स्थित खेत में अज्ञात महिला के अंधे कत्ल के मामले में कुम्हारी पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. महिला की दुष्कर्म के कोशिश का विरोध करने पर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने 1000 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ और 100 घंटे से अधिक सीसीटीवी विश्लेषण और व्यापक तकनीकी जांच के बाद मामले का खुलासा किया और आरोपी तक पहुंच सके।
कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैवल्य धाम के पीछे परसदा खार स्थित खेत में एक अज्ञात महिला के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम करवाया और आवश्यक सबूत जुटाए. शव के पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई. जिस पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई.

Show More

Related Articles

Back to top button