हमर छत्तीसगढ़

पत्नी के जनप्रतिनिधि होने पर उनके पतियों द्वारा सिस्टम चलाने का मामला : MIC अध्यक्ष और पार्षदों को बैठक लेते अध्यक्ष पति प्रमोद साहू

रायपुर। पत्नी के जनप्रतिनिधि होने पर उनके पतियों द्वारा सिस्टम चलाने का मामला आम है और इसके उदाहरण भी आए दिन सामने आते रहते हैं। निगम में पार्षद पति और गांव में सरपंच इसके लिए बदनाम हैं। लेकिन अब रायपुर राजधानी में इसका उदाहरण देखन को मिला है। पूर्व पार्षद प्रमोद साहू, जो पार्षद साधना साहू के पति भी है। उन पर आरोप लग रहे हैं। साधान साहू जोन 3 की अध्यक्ष भी हैं। जो तस्वरी खुद प्रमोद साहू ने जारी की उससे उन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बीच में बैठकर MIC अध्यक्ष और पार्षदों को बैठक लेते अध्यक्ष पति प्रमोद साहू

रायपुर में पूर्व पार्षद प्रमोद साहू पर जोन 3 की अध्यक्ष साधन साहू के अधिकारों का अतिक्रमण कर जोन में अपने हिसाब से काम करवाने के गंभीर लग रहे हैं। असल में जोन अध्यक्ष के पति और पूर्व पार्षद प्रमोद साहू ने खुद सोशल मीडिया में तस्वीर के साथ मैसेज पोस्ट किया है। तस्वीर में प्रमोद साहू जोन तीन के कार्यालय में मुख्य कुर्सी में बैठकर MIC सदस्यों और पार्षदो की बैठक लेते दिख रहे हैं।

तस्वीर में उनकी पत्नी जो की जोन अध्यक्ष है वह बगल में बैठे दिख रही है। वहीं प्रोटेकाल के हिसाब से सीनीयर जल विभाग के MIC अध्यक्ष संतोष साहू भी बगल में प्लास्टिक की कुर्सी में बैठे दिख रहे हैं। इस मामले में निगम के पूर्व पार्षद अमितेष भारद्वाज ने प्रमोद साहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की प्रमोद साहू से कुर्सी का मोह नहीं छूट रहा है। सिर्फ बैठक नहीं वार्ड में जगह जगह प्रमोद साहू को अध्यक्ष बताने वाले बोर्ड लगे हैं जबकि अध्यक्ष तो उनकी पत्नी है। आकाश ने कह की प्रमोद महिला सशक्तिकरण के विरोधी है। पत्नी के अधिकारों पर अतिक्रमण कर रहे हैं। अधिकारियों और ठेकेदारों से प्रमोद साहू ही बात करते हैं। संवाददाता ने जब इस विषय पर पूर्व पार्षद प्रमोद साहू से बात की उन्होने कहा की जल समस्या को लेकर बैठक थी वो सामान्य रुप से शामिल हुए थे। जबकि जो बोर्ड हैं वो पूराने है उन्होने बदलने कहा गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button