खेल जगतभारत

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच बारिश के कारण रद्द, कीवी टीम सीरीज में 2-1 से आगे

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। न्यूजीलैंड की टीम पांच मैच की श्रृंखला में अभी 2-1 से आगे है। श्रृंखला का पांचवा और आखिरी मैच गुरुवार को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में खेला जाएगा।

इस सीरीज की शुरुआत वेस्टइंडीज ने जीत के साथ की थी। लेकिन उसके बाद दूसरे और तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए वेस्टइंडीज को पटखनी दी। न्यूजीलैंड ने दूसरा मैच 3 रन से और तीसरा मैच रविवार को 9 रनों से जीत कर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली।

सोमवार को सैक्सटन ओवल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया। लेकिन केवल 6.3 ओवर का खेल ही संभव हो पाया जिसमें वेस्टइंडीज ने एक विकेट खोकर 38 रन बनाए। लगातार बारिश के कारण इस मुकाबले को रद्द कर दिया गया है। अब वेस्टइंडीज के पास पांचवें मैच में बराबरी करने का मौका होगा। वहीं न्यूजीलैंड इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।
तीसरे मुकाबले का हाल

सैक्सटन ओवल, नेल्सन में खेले गए तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 9 विकेट खोकर 177 रन बनाए। जिसमें कॉन्वे ने 56, टिम रॉबिन्सन ने 23, रचिन रविंद्र ने 26, डेरिल मिचेल ने 41, माइकल ब्रेसवेल ने 11 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यू फोर्ड ने 2 और होल्डर ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 168 रनों पर ही ऑलआउट हो गई और मुकाबले को 9 रनों से गंवा दिया। वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 49 और शमर स्प्रिंगर ने 39, एलिक अथानाजे ने 31 और एकीम ऑगस्टे ने 24 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने 3 और जेकब डफी ने 3 विकेट चटकाए।
तीसरे मैच में बना ये रिकॉर्ड

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक विकेट

182 – राशिद खान
164 – टिम साउदी
156 – ईश सोढ़ी
155 – मुस्तफिजुर रहमान
149 – शाकिब अल हसन

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नौवें या दसवें विकेट के लिए सर्वोच्च साझेदारियां

78 – रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर (वेस्टइंडीज) बनाम न्यूजीलैंड, नेल्सन, 2025
72* – रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, 2022
66 – ड्वेन ब्रावो, जेरोम टेलर (वेस्टइंडीज) बनाम पाकिस्तान, दुबई, 2016
63 – सईद अजमल, सोहेल तनवीर (पाकिस्तान) बनाम श्रीलंका, दुबई, 2013
58* – रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज) बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2023
Show More

Related Articles

Back to top button