हमर छत्तीसगढ़

दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया, दो विधि से संघर्षरत बालकों की भी संलिप्तता उजागर

▪️ मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर नकदी एवं मोबाइल रिपेयरिंग सामग्री चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
▪️ प्रकरण की विवेचना के दौरान दो विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता भी सामने आई, जिनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
▪️ आरोपी के कब्जे से चोरी गई 13 मोबाइल, 02 चार्जर एवं 01 स्पीकर बरामद कर विधिवत जप्त किए गए।
▪️ प्रकरण में त्वरित विवेचना, तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

मुख्य बिंदु

संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 13.07.2026 को प्रार्थी भगवती प्रसाद ठाकुर, उम्र 30 वर्ष, निवासी सांई नगर बघेरा, दुर्ग द्वारा थाना सिटी कोतवाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि दिनांक 13.07.2026 की रात्रि लगभग 01:30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी श्री ठाकुरजी मोबाइल स्टोर्स का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया गया तथा रिपेयरिंग हेतु आए पुराने मोबाइल फोन, नए चार्जर, स्पीकर एवं गल्ले में रखी नगदी चोरी कर ली गई।

आवेदन के आधार पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 386/2026 अंतर्गत धारा 331(2), 305 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना एवं साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी तथा दो विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन में घटना करना स्वीकार करने पर उनके कब्जे से चोरी गई मशरूका बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया तथा दोनों विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपी एवं उसके साथियों द्वारा रात्रि के समय दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तथा रिपेयरिंग के लिए रखे मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान एवं गल्ले में रखी नगदी चोरी कर फरार हो गए।

घटना स्थल :
श्री ठाकुरजी मोबाइल स्टोर्स, पंचशील नगर, दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. तुषार भोंडेकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी बीड़ी कॉलोनी, काली मंदिर के पास, उरला, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग।

2. दो विधि से संघर्षरत बालक।

जप्त सामग्री :

1. 13 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन।
2. 02 चार्जर।
3. 01 स्पीकर।

सराहनीय कार्य :
उक्त कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग की पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित विवेचना, मुखबिर सूचना के सत्यापन एवं प्रभावी साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी एवं चोरी गई मशरूका की बरामदगी सुनिश्चित की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल-112 पर दें। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button