मनोरंजन
सुजैन खान की मां जरीन कतरक का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

बॉलीवुड एक्टर संजय खान की पत्नी जरीन कतरक अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। जरीन, एक्टर जायेद खान और मशहूर फैशन डिजाइनर सुजैन खान की मां थीं। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं और उनके यूं चले जाने से खान परिवार व पूरे फिल्म-फैशन जगत में शोक की लहर है।
जरीन कतरक 60 और 70 के दशक में काफी एक्टिव थीं। वह मॉडल भी रही हैं और उन्होंने इंटीरियर डिजाइनर का भी काम किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग भी की है। वह ‘तेरे घर के सामने’ (1963) में देव आनंद के साथ नजर आई थीं।



