भारतहादसा

ट्रक और बोलोरो में जबरदस्त भिडंत, 9 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 9 लोगों की जान चली गई। यह हादसा शुक्रवार की सुबह पुरुलिया-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 18 पर हुआ। बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामसोल प्राथमिक विद्यालय के पास हुए हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

बताया जा रहा है कि बाेलोरो से 9 लोग पुरुलिया से झारखंड की ओर जा रहे थे। इसी समय पुरुलिया-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोलोरो की टक्कर बरमपुर की ओर से आ रहे ट्रक से हो गई। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

शादी से लौट रहे थे बोलोरो सवाल लोग

यह दर्दनाक हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर नमशोल के पास बलारामपुर थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पीड़ित बोलोरो में सवार होकर पुरुलिया के आदाबाना गांव से झारखंड के निमडीह थाना क्षेत्र के तिलैतांड जा रहे थे।

ट्रक से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोग और आपातकालीन कर्मियों तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। बजाया जा रहा है कि तेज़ रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसा हुआ। यह हादसा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर लेकर आया है, खासकर मृतकों के गांवों में, जहां लोग अभी शादी की खुशियों से लौट रहे थे और यह हृदयविदारक हादसा हो गया।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों में नीमडीह थाना अंतर्गत लकड़ी गांव के बीरू महतो, अजय महतो, विजय महतो, गुरुपद महतो, स्वपन महतो, चित्ता महतो, शशांक महतो, कृष्णा महतो शामिल हैं और एक व्यक्ति चंद्रमोहन महतो नीमडीह थाना के रघुनाथपुर का रहने वाला है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद तिलाईटांड़ गांव में मातम छा गया। सभी लोग ईचागढ़ थाना के चिरुगोड़ा गांव से बड़ाबाजार थाना के अदबना गांव बारात में गए थे। लौटते समय भीषण सड़क हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

Show More

Related Articles

Back to top button