हमर छत्तीसगढ़

इंदौर की सोनम को छत्तीसगढ़ की रेणु से लेनी चाहिए सीख

बालोद. इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड मामला देशभर में चर्चित रहा. शादी के बाद हनीमून मनाने गए सोनम रघुवंशी ने ही पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी. इस बीच छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां तहसीलदार पति अपनी पत्नी रेणु गुप्ता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर रहा. रेणु को घर से निकाल दिया गया है. प्रताड़ना झेलकर भी रेणु अपने ससुराल में रहना चाहती है. वह चार दिन से घर के बाहर बैठी है.

रेणु ने वीडियो बनाकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. वहीं लल्लूराम डॉट कॉम ने रेणु गुप्ता से बातचीत की है, जिसमें उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि ससुराल वाले दहेज की डिमांड कर रहे. इससे परेशान होकर वह मायके में रह रही थी. इसके बाद वह कई बार ससुराल में रहने आई पर उसे घर में घुसने नहीं दिया गया. बुधवार को भी ससुराल में रहने गई तो सास, ससुर ने घर में घुसने से रोक दिया. इसके बाद से वे घर के बाहर बैठी हैं. उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही. उन्होंने अपने पति से मिलाने पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई है.

दरअसल नवंबर 2022 में रेणु गुप्ता की शादी बालोद के तात्कालीन नायब तहसीलदार राहुल गुप्ता से हुई थी. आमाटोली सुंदर नगर सीतापुर, सरगुजा में रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शादी के 50 दिन बाद से तहसीलदार पति एवं उनके परिवार वाले दहेज के लिए महिला को परेशान कर रहे. इसके चलते रेणु मायके में रह रही थी. वे कई बार ससुराल में रहने आई पर ससुराल वालों ने उन्हें घर में रहने नहीं दिया. बुधवार को वह फिर ससुराल में रहने आई पर उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया. इसके बाद रेणु घर के बाहर ही बुधवार सुबह से अभी तक बैठी है. बता दें कि पति राहुल गुप्ता अभी दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ हैं. वहीं लड़की का ससुर सतीशचंद्र गुप्ता बालोद में मतस्य अधिकारी हैं.

दहेज के लिए किया जा रहा परेशान

रेणु गुप्ता ने बताया कि तहसीलदार पति ने दहेज में क्रेटा कार भी ली है. लाखों रुपए नगदी के साथ दैनिक उपयोग की सामग्री अपने डिमांड के अनुसार ली है. इससे भी संतुष्ट नहीं हुए तो लाखों रुपए और डिमांड की जा रही है. नहीं देने पर परेशान किया जा रहा है. उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.

Show More

Related Articles

Back to top button