सितारे जमीन पर है ‘मास्टरपीस’, आमिर की फिल्म की एक्स यूजर्स ने जमकर की तारीफ

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर आज यानी 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आमिर खान की इस फिल्म की कल यानी 19 जून को स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। अब फैंस आज फिल्म देखकर एक्स हैंडल पर फिल्म का रिव्यू दे रहे हैं। एक्स यूजर्स का कहना है कि ये फिल्म दर्शकों को हंसाएगी, रुलाएगी और गौरवान्वित महसूस कराएगी। एक यूजर ने कहा कि सितारे जमीन को स्टार्स से मापा नहीं जा सकता है, ये इतनी बेहतरीन फिल्म है। कई लोगों ने फिल्म को मास्टरपीस बताया है।
इमोशनल, पावरफुल और बहुत खास है सितारे जमीन पर
फिल्म वाइब नाम के एक्स यूजर ने फिल्म को 5 में से 4 रेटिंग दी है। वहीं, विवेक मिश्रा नाम के एक यूजर ने लिखा कि ये फिल्म स्टार्स से कहीं ज्यादा है। 1, 2,3,4,5…स्टार्स से फिल्म को मापा नहीं जा सकता है। आप उन बच्चों औपर आमिर खान के प्यार और मेहनत को नहीं माप सकते हैं। ये इमोशनल, पावरफुल और बहुत खास है। सितारे जमीन पर जरूर देखें।
क्या है फिल्म का मैसेज
@Its_CineHub ने फिल्म को साढ़े चार स्टार दिए हैं। उन्होंने लिखा सितारे जमीन पर को आमिर खान की टिपिकल फिल्म बताया है। सुपर डायरेक्शन, सुपर स्क्रीनप्ले और सुपर मैसेज जो सब तक पहुंचना चाहिए- सबका अपना-अपना नॉर्मल है जी।
@Its_CineHub ने लिखा कि फिल्म के क्लाइमेक्स को गोल्डन शब्दों में लिखा जाना चाहिए। आमिर खान को सलाम, उनकी एक्टिंग फिल्म में बहुत खूबसूरत है। अभी टिकट बुक करें और इस फिल्म को देखने जाइए।
जरूर देखने जाएं सितारे जमीन पर
@KateWordy नाम के यूजर ने लिखा- सितारे जमीन पर आपको छू जाएगी, आप अपने सोचने के तरीके पर सवाल करेंगे। ये फिल्म आपको हंसाएगी, आपकी आंखों में आंसू ले आएगी और आपको आशा देगी।
फिल्म देखने पहुंची एक लड़की ने कहा कि तारे जमीन पर जितनी इमोशनल थी, सितारे जमीन पर उतनी ही कॉमेडी है। दोनों ही फिल्म के मैसेज अपनी-अपनी जगह बहुत सही हैं। इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए।



