अपराधहमर छत्तीसगढ़

बुलेट वाहन चोरी करने वाला विधि के साथ संघर्षरत बालक गिरफ्तार

  • पूर्व में भी आधा दर्जन से अधिक वाहन चोरी की घटनाओं को दे चुका है अंजाम
  • एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

विवरण – प्रार्थी अश्वनी जैन निवासी शांति विहार कालोनी महोबा बाजार थाना सरस्वती नगर रायपुर ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 21.12.25 की रात्रि अपने मोटर सायकल रॉयल इनफील्ड बुलेट क्रमांक सी जी 04 एन एम 1889 को अपने घर के सामने खडी किया था, सुबह देखा तो उसका उक्त मोटर सायकल नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 288/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ मुखबीर लगाया गया। वाहन चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर लगातार अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यांे को घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत एक बालक जो पूर्व में भी वाहन चोरी के प्रकरणों में निरूद्ध रह चुका है, के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

जिस पर प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया, कि उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की मोटर सायकल रॉयल इनफील्ड बुलेट क्रमांक सी जी 04 एन एम 1889 कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया।

विधि के साथ संघर्षरत बालक पूर्व में भी थाना मौदहापारा एवं गुढियारी से आधा दर्जन से अधिक वाहन चोरी के प्रकरणों में निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार – विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

Show More

Related Articles

Back to top button