स्वास्थ्य

किडनी खराब होने के संकेत

किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो खून को फिल्टर करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है और हमारे हेल्थ बैलेंस को बनाए रखती है। लेकिन जब ये धीरे-धीरे खराब होने लगती है, तो शरीर कुछ संकेत देना शुरू कर देता है, वो भी ऐसे हिस्सों में दर्द के रूप में, जिनका किडनी से सीधा कनेक्शन नहीं होता है। ऐसे में आज आइए जानते है किडनी खराब होने पर शरीर के किन 6 हिस्सों में होने लगता है दर्द।

किडनी खराब होने पर कहां दर्द होता है जानिए :

पीठ के निचले हिस्से में दर्द

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, किडनी खराब होने पर पीठ के निचले हिस्से में दर्द होने लगता है। जैसा कि आपको पता है कि, किडनी रीढ़ की हड्डी के दोनों ओर मौजूद होती है।

अगर किडनी में सूजन, पथरी या इंफेक्शन हो, तो पीठ के निचले हिस्से में एकतरफा या दोनों तरफ तेज़ दर्द हो सकता है। अगर आपके साथ ऐसी प्रोब्लेम्स हो रही है तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द

बता दें, किडनी से जुड़ी समस्याएं अक्सर पेट के ऊपरी हिस्से में भारीपन या खिंचाव का कारण बनती है। यह दर्द आमतौर पर एक तरफ होता है और किडनी में सूजन या पथरी होने पर ज्यादा महसूस होता है।

पेशाब करते समय जलन या दर्द

किडनी खराब होने पर पेशाब करते समय जलन या दर्द भी होने लगता है। अगर किडनी में संक्रमण है तो पेशाब करते समय तेज जलन या चुभन महसूस हो सकती है। यह संकेत यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) का भी हो सकता है, जो आगे चलकर किडनी तक पहुंच सकता है। इसलिए समय रहते डॉक्टर की सलाह लें।

यह भी पढ़ेंघुटनों के दर्द से राहत दिलाएगी मेहंदी की पत्तियां, जानिए कैसे करें इसका उपयोग

जांघों में दर्द

आपको बता दें, कभी-कभी किडनी की समस्या का दर्द नीचे की ओर यानी जांघों या ग्रोइन एरिया तक फैल जाता है। यह खासतौर पर तब होता है जब किडनी में पथरी हो और वह मूव कर रही हो।

साइड फ्लैंक पेन

एक्सपर्ट्स बताते है कि, रीढ़ की हड्डी और पसलियों के बीच के हिस्से में दर्द, जिसे साइड फ्लैंक पेन कहा जाता है, किडनी की गंभीर समस्या का लक्षण हो सकता है। यह दर्द लगातार बना रह सकता है या अचानक तेज भी हो सकता है।

शरीर में सूजन और भारीपन के साथ दर्द

किडनी खराब हो रही हो तो शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थ बाहर नहीं निकल पाता। इसका नतीजा होता है चेहरे, आंखों, हाथों और पैरों में सूजन। इस सूजन के साथ हल्का दर्द या भारीपन भी महसूस हो सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button