खेल जगत

तीनों फॉर्मेट में शुभमन गिल ने जीता दिल, इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान एवं टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। शुभमन गिल के लिए साल 2025 काफी शुभ रहा है। इस साल शुभमन ने टेस्ट के साथ वनडे टीम की कमान भी संभाली।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में शुभमन गिल ने 28 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके लगाए। इस पारी के साथ ही शुभमन गिल साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। गिल ने इस साल टेस्ट, वनडे और टी20 में कुल मिलाकर 35 मुकाबले खेले हैं।

गिल ने इस साल बनाए 1764 रन

शुभमन गिल ने इस साल 35 मैचों की 42 पारियों में 49 की औसत से 1764 रन बनाए। जिसमें 7 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है। साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में गिल के बाद शाई होप का नाम आता है। शाई होप ने इस साल 41 मैच के 48 पारियों में 41.73 की औसत के साथ 1753 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। दोनों खिलाड़ी आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2025 का अवॉर्ड जीतने के मुख्य दावेदारों में से एक हैं।

टेस्ट, वनडे और T20I में साल 2025 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीदेशमैचइनिंग्सरनऔसतशतकअर्धशतक
शुभमन गिलभारत3542176449.0073
शाई होपवेस्ट इंडीज4148175341.7359
ब्रायन बेनेटजिम्बाब्वे3946158535.2238
आग़ा सलमानपाकिस्तान5658156932.6829
जो रूटइंग्लैंड2329154059.2375
करणबीर सिंहऑस्ट्रिया3232148851.31213
बेन डकेटइंग्लैंड3137141538.2438
पथुम निसांकाश्रीलंका3436141440.446
हैरी ब्रुकइंग्लैंड3641139336.6537
रचिन रविंद्रन्यूजीलैंड3130126445.1445
फियाज अहमदबहरीन4037125150.0417
केएल राहुलभारत2430118047.2035
कुशल मेंडिसश्रीलंका3537116734.3227
डेरिल मिचेलन्यूजीलैंड4132116444.7617
बाबर आजमपाकिस्तान3035106533.2818
ट्रेविस हेडऑस्ट्रेलिया2835104531.6624
प्रशांत कुरुपबहरीन3938103731.426
बिलाल ज़ल्माईऑस्ट्रिया3635100831.59
डेवोन कॉनवेन्यूजीलैंड2425100645.7216
सिकंदर रजाजिम्बाब्वे3538100029.418

इस साल ऐसा रहा गिल का प्रदर्शन

साल 2025 में शुभमन गिल ने 9 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में 983 रन बनाए हैं। वहीं वनडे में इस साल गिल ने 11 मैचों में कुल 490 रन बनाए हैं। हालांकि टी20आई में गिल का आंकड़ा बेहतर नहीं रहा। गिल ने टी20 आई के 15 मैचों में केवल 291 रन ही बना सके और एक बार भी 50 के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। टी20 क्रिकेट में इस साल गिल के नाम अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं है। हालांकि, इस साल दो और मुकाबले अभी बाकी हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button