खेल जगतभारत

शुभमन गिल ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, चोट के चलते छोड़ा मैदान; गर्दन में आई मोच

नई दिल्ली. इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया और उनके फैंस की सांसे उस समय बढ़ी जब कप्तान शुभमन गिल चोटिल होकर मैदान के बाहर गए। गिल की यह चोट कितनी गंभीर है, इस पर अभी तक इस पर बीसीसीआई का कोई अपडेट नहीं आया है, मगर यह चोट इतनी गंभीर जरूर है कि गिल आगे बैटिंग नहीं कर पा रहे थे। शुभमन गिल को यह चोट शॉट खेलने समय गर्दन में लगी। वह अपनी गर्दन तक नहीं हिला पा रहे थे।

शुभमन गिल के इंजर्ड होने की घटना भारतीय पारी के 35वें ओवर की है। साइमन हार्मर ने इस ओवर में वॉशिंगटन सुंदर को आउट किया था, जिसके बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल बैटिंग करने आए थे।

गिल ने पहली दो गेंदों को तो अच्छे से डिफेंड किया। लेग साइड में जाती तीसरी गेंद पर उन्होंने स्वीप लगाया और बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग की दिशा में चार रन बटौरे। गिल इस शॉट को खेलने के बाद जैसे ही उठे तो उनकी गर्दन में दर्द हुआ। यह दर्द असहनिय था, जो उनके चहरे पर दिख रहा था। गिल अपनी गर्दन तक हिला नहीं पा रहे थे।

फीजियो के मैदान पर आने के बाद कुछ देर तक तो गिल ने अपनी चोट को दिखाया, मगर जब उन्हें लगा कि वह आगे बल्लेबाजी नहीं कर सकते तो उन्होंने मैदान ही छोड़ने का फैसला किया।

शुभमन गिल के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए ऋषभ पंत भी ज्यादा देर फैंस का मनोरंजन नहीं कर पाए। वह 24 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और दो छक्के लगाए।

पंत के आउट होने के बाद फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे कि शायद गिल वापस बैटिंग करने के लिए आ जाएंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ। पंत के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल मैदान पर उतरे।

खबर लखे जाने तक दूसरे दिन के लंच ब्रेक का ऐलान हो गया है। भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 138 रन है। क्रीज पर रवींद्र जडेजा के साथ ध्रुव जुरेल मौजूद हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button