हमर छत्तीसगढ़

सूदखोर तोमर ब्रदर्स का आलीशान बंगला कुर्क, दोनों भाइयों का हिस्सा 1500-1500 स्क्वायर फीट

रायपुर में सूदखोर तोमर ब्रदर्स का आलीशान बंगला कुर्क हो गया है। भाठागांव स्थित इस बंगले में दोनों भाइयों का हिस्सा 1500-1500 स्क्वायर फीट था। रायपुर SDM ने बताया कि, CJM के आदेश के बाद प्रशासन ने संपत्ति को कुर्क कर लिया है। इसके बाद कोर्ट ने अंतिम चेतावनी जारी की थी। जिसके मुताबिक 18 अगस्त तक उन्हें कोर्ट में पेश होने का मौका था। इसके पहले नगर निगम ने रोहित तोमर के अवैध ऑफिस पर बुलडोजर भी चला कर तोड़ दिया था। बता दे की दोनों तोमर भाई बीते दो महीने से फरार चल रहे हैं।

दरअसल, करीब दो महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला ने रोहित तोमर के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज कराई थी। मामले के बाद से पुलिस रोहित की तलाश में जुटी हुई है। रोहित के फरार होने के बाद उसका भाई वीरेंद्र तोमर भी गायब हो गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश में कई राज्यों में टीमें भेजी, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हिस्ट्रीशीटर तोमर भाइयों के कई लोग शिकार हैं। आरोपियों और उनके गुर्गों का खौफ पीड़ितों में इस कदर था कि उसी शहर में रहते हुए भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने नहीं जा पा रहे थे। लेकिन जब से पुलिस ने वीरेंद्र और रोहित पर कार्रवाई शुरू की है, तब से पीड़ितों के मन में डर खत्म हो गया है।

दोनों भाइयों के खिलाफ अब तक 6 से ज्यादा FIR दर्ज हैं, जिसमें पीड़ितों ने आरोपी रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर के खिलाफ अवैध वसूली, धमकी और छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है।

Show More

Related Articles

Back to top button