भारतसियासी गलियारा

नीतीश कुमार के हिजाब खींचने वाली हरकत पर जायरा वसीम भड़कीं, बोलीं- एक मुस्लिम महिला…

जायरा वसीम फिल्म इंडस्ट्री से काफी पहले दूरी बना चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी कम ऐक्टिव रहती हैं। हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ उनका रीसेंट ट्वीट वायरल है। जायरा का गुस्सा उस पटना के इवेंट वाली घटना पर है जिसमें नीतीश कुमार ने स्टेज पर एक महिला का हिजाब खींच दिया। जायरा ने नीतीश कुमार से माफी की मांग की है और कहा है कि किसी महिला की मर्यादा को खिलौना नहीं समझा जाना चाहिए।

जायरा वसीम ने ट्वीट किया है, ‘एक महिला की गरिमा और मर्यादा खिलवाड़ करने की चीज नहीं है, खासकर सार्वजनिक मंच पर। एक मुस्लिम महिला होने के नाते, किसी दूसरी महिला के नकाब को इतनी लापरवाही से खींचे जाते देखना और उसके साथ उस बेपरवाह मुस्कान को देखना, बेहद गुस्सा दिलाने वाला था।’ सत्ता आपको ये परमिशन नहीं देती कि आप सीमा का उल्लंघन कर दें। नीतीश कुमार को उस महिला से बिना शर्त के माफी मांगनी चाहिए।

सोमवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक नई रिक्रूट हुई आयुष डॉक्टर को नियुक्ति पत्र दे रहे थे। महिला हिजाब लगाकर उनके सामने पहुंची थी। नीतीश ने सबके सामने स्टेज पर उस डॉक्टर का हिजाब खींच दिया। यह कार्यक्रम सीएम के सेक्रेटेरिएट में था। यहां 1000 आयुष डॉक्टरों को अपॉइंटमेंट लेटर दिए जा रहे थे। घटना का वीडियो काफी वायरल है।

वीडियो में दिख रहा है कि जब नुसरत परवीन काम की डॉक्टर की बारी आती है तो वह चेहरे पर हिजाब लगाकर पहुंचती हैं। इस पर सीएम गुस्से में बोलते हैं, ‘ये क्या है?’ इसके बाद वह नुसरत का हिजाब खींच देते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button