Maanayata Dutt के जन्मदिन पर Sanjay Dutt ने स्पेशल अंदाज में किया विश

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की शानदार एक्टिंग के साथ अपने दमदार अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. करोड़ों लोग उनके दिवाने हैं. वहीं, आज 22 जुलाई को उनकी पत्नी मान्यता दत्त अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. पत्नी के जन्मदिन पर एक्टर ने प्यारे और स्पेशल अंदाज में उन्हें विश किया है.
बता दें कि संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है. इस पोस्ट में उन्होंने एक प्यार भरा नोट भी लिखा है. इस पोस्ट के एक्टर ने कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे मा, मेरी जिंदगी में रहने के लिए शुक्रिया. आप हमेशा मेरी ताकत और सपोर्ट रही हो, मेरी एडवाइजर, मेरी पिलर, भगवान आपको हमेशा खुशियां दे. लव यू ऑलवेज… मां..’
संजय दत्त की तरह उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने भी फिल्मों में करियर बनाने की कोशिश किया था, लेकिन उन्हें वो सफलता नहीं मिली जो उनके पति के पास थी. वो बी ग्रेड फिल्मों में आइटम नंबर्स के अलावा वो कुछ ही फिल्मों में नजर आईं थी. मान्यता दत्त का जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था. उनका नाम दिलनवाज शेख रखा गया था. इंडस्ट्री में सारा खान के नाम से जाना जाता था.
बता दें कि फिल्म लवर्स लाइक अस के दौरान संजय दत्त और मान्यता दत्त की मुलाकात हुई थी. वो संजय से उम्र में बीस साल छोटी हैं. संजय दत्त की पहली शादी से बेटी त्रिशाला से मान्यता दत्त महज दस साल ही बड़ी हैं.



