सड़क सुरक्षा माह 2026 का 02 कार्यक्रमों से हुआ शुभारंभ

– हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वाले नागरिकों को रोककर उनके हाथों से हेलमेट रैली को दिखाया हरी झंडी
– यातायात जागरूकता रथ को माननीय न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
सड़क सुरक्षा माह 2026 के शुभारंभ में प्रथम कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट चौक में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा के सामने सुबह 10.30 बजे हेलमेट रैली निकालकर किया गया। हेलमेट रैली को डॉ. लाल उमेद सिंह एसएसपी रायपुर, श्री कुमार विश्वरंजन जिला पंचायत सीईओ रायपुर, डॉ. प्रशांत शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री राहुल देव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री संजय शर्मा समनि ट्रेफिक पीएचक्यू, श्री गुरजीत सिंह एवं श्री सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात की उपस्थिति में 150 से अधिक हेलमेट धारी यातायात पुलिस स्टाफ, थाना पुलिस स्टाफ एवं एनजीओ के वाहनों में यातायात नियमों की तख्ती लगाकर हेलमेट लगाकर वाहन चला रहे नागरिकों के हाथों से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। हेलमेट रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना से श्रीमती सुनीता चंसोरिया, एनजीओ प्रांजल सेवा समिति से श्रीमती रेखा शर्मा, सुरक्षित भवः फाउंडेशन से श्री संदीप धुप्पड़ व टीम शामिल हुए। हेलमेट जागरूकता रैली को शहर के कलेक्ट्रेट चौक से रवाना कर शास्त्री चौक, मरहीमाता चौक, फाफाडीह चौक, स्टेशन चौक, तेलघानीनाका चौक, आमापारा तिराहा, आश्रम तिराहा, लाखेनगर चौक, पुरानी बस्ती थाना समाप्त किया गया। स्वयं एसएसपी साहब व पुलिस के सभी अधिकारी हेलमेट रैली में हेलमेट लगाकर दोपहिया चलाते हुए दोपहिया चालकों को यह संदेश दिया कि हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए अत्यंक उपयोगी है। सड़क हादसों में अधिकांश मौते सिर में चोट लगने के कारण होती है। हेलमेट धारण कर दुर्घटना में मौतों की संख्या को कम किया जा सकता है। हेलमेट धारण करने से धुप, ठंड एवं बरसात से भी सिर को सुरक्षा मिलती है। दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करें, याद रखें घर में आपकी कोई प्रतीक्षा कर रहा है। आप अपने परिवारजनों के लिए कितना महत्वपूर्ण है इस बात को ध्यान में रखते हुए अपनी सुरक्षा के महत्व को समझें। रैली के माध्यम से हेलमेट का प्रचार-प्रसार कर हेलमेट धारण करने अपील किया गया ।
यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह शुभारंभ के दूसरे कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात नियमों के प्रचार प्रसार हेतु ई-रिक्शा एवं 03 मालवाहक वाहनों को यातायात रथ बनाया गया है। माननीय न्यायमूति श्री अभय मनोहर सप्रे, अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी द्वारा सर्किट हाउस में हरी झंडी दिखाकर प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया गया। ये यातायात जागरूकता रथ 01 माह तक ग्रामीण क्षेत्रों के सभी गांवों में पहुॅचकर यातायात नियमों का प्रचार प्रसार करेंगे तथा नागरिकों को पापंलेट वितरण किया जाएगा।
अपील:- दोपहिया चालकों से रायपुर पुलिस अपील करती है कि वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाये। यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाएॅ। अपने घरों के सदस्यों के हेलमेट की उपयोगिता व महत्व को समझायें। दुर्घटना में आपकी जान बचाने में यह अत्यंत उपयोगी है।



