हमर छत्तीसगढ़

सड़क दुर्घटना में 2 की मौत

बसना । नेशनल हाईवे-53 पर छुईपाली टोल प्लाजा के पास बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बसना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।जानकारी के अनुसार, गौरटेक निवासी परमानंद भोई (60) और उपेश नाग (34) देर रात बाइक से हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे से मृतकों के परिवार में मातम पसरा है और गांव में शोक का माहौल है।

Show More

Related Articles

Back to top button