भारतव्यापार जगत

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! हफ्ते के पहले दिन फिर घटे दाम, जानिए अपने शहर का भाव

हफ्ते के पहले दिन यानी की आज सोमवार को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। जहां, देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव गिरकर 1,45,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से कारोबार कर रहा है। पिछले हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1800 रुपये तक चढ़ा था। वहीं, इस अवधी के दौरान 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1650 रुपये तक चढ़ा।

बता दें कि घरेलू बाजार में खरीदारी को लेकर कमजोर सेंटिमेंट के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोना 4,052.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

दिल्ली से मुंबई तक आज सोने का भाव

दिल्ली में सोने की कीमत: राजधानी दिल्ली में आज सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,45070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह 1,32,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई-कोलकाता का ताजा रेट: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,44,920 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने का भाव: चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट का भाव 1,32,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में रेट: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,44,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,32,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली132990145070
मुंबई132840144920
अहमदाबाद132890144970
चेन्नई132990145080
कोलकाता132840144920
हैदराबाद132840144920
जयपुर132990145070
भोपाल132890144970
लखनऊ132990145070
चंडीगढ़132990145070

चांदी की कीमतों में देखी जा रही गिरावट

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की इतर चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। जहां आज सुबह चांदी 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते एक सप्ताह के दौरान सिल्वर की कीमतों में 10,000 रुपये तक की तेजी देखने को मिली है। इंटरनेशन मार्केट में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 58.11 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। गौरतलब है कि गोल्ड और सिल्वर की देश के अंतर कीमतें तय करने में घरेलू के साथ-साथ वैश्विक फैक्टर्स भी शामिल रहते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button