खेल जगत

रवींद्र जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ विकेटों का अर्धशतक पूरा करने वाले…

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट लेते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इन दो विकेटों के साथ रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना 50 विकेट पूरा किया।

रवींद्र जडेजा इसी के साथ भारत के टॉप बॉलर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वह अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, हरभजन सिंह और अश्विन के बाद पांचवे ऐसे भारतीय बॉलर हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कम से कम 50 साउथ अफ्रीकी बैट्समैन को आउट किया है। गुवाहाटी में चल रहा मैच जडेजा का साउथ अफ्रीका के खिलाफ 11वां टेस्ट है, और 19 इनिंग्स में उन्होंने अब तक 50 विकेट लिए हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड कुंबले के नाम है। अपने 18 साल के टेस्ट करियर के दौरान इस महान स्पिनर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 21 टेस्ट खेले और 84 बल्लेबाजों को आउट किया है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीमैचविकेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन5-विकेट हॉल
अनिल कुंबले21846/533
जवागल श्रीनाथ13646/214
हरभजन सिंह11607/874
रविचंद्रन अश्विन14577/665
रवींद्र जडेजा11*50*6/1383
मोहम्मद शमी11485/283
जसप्रीत बुमराह10*46*6/614
जहीर खान12404/620
एस. श्रीसंत9315/402
इशांत शर्मा15314/790

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मुकाबले में कुल 10 गेंदबाजों ने 50 विकेट या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। इसमें पांच भारत के गेंदबाज और पांच साउथ अफ्रीका के गेंदबाज शामिल है। अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, हरभजन सिंह, अश्विन और जडेजा इस लिस्ट में शामिल है। वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से डेल स्टेन, मोर्ने मोर्कल, कगिसो रबाडा, शॉन पोलाक और एलन डोनाल्ड शामिल हैं।

भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीटीममैचविकेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन5-विकेट हॉल
अनिल कुंबलेभारत21846/533
डेल स्टेनदक्षिण अफ्रीका14657/515
जवागल श्रीनाथभारत13646/214
हरभजन सिंहभारत11607/874
मोर्ने मोर्कलदक्षिण अफ्रीका17585/201
एलन डोनाल्डदक्षिण अफ्रीका11577/843
रविचंद्रन अश्विनभारत14577/665
कगिसो रबाडादक्षिण अफ्रीका15555/591
शॉन पोलकदक्षिण अफ्रीका12526/562
रवींद्र जडेजाभारत11*50*6/1383

जडेजा ने अब तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत में खेले गए नौ टेस्ट मैचों की 17 इनिंग्स में 44 विकेट लिए हैं। अगर वह मौजूदा मैच में कम से कम तीन और विकेट ले लेते हैं, तो वह अश्विन को पीछे छोड़कर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच भारत में हुए टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है। अश्विन ने भारत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 46 विकेट चटकाए हैं।

भारत में भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीटीममैचविकेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन5-विकेट हॉल
रविचंद्रन अश्विनभारत7467/665
रवींद्र जडेजाभारत9*445/212
हरभजन सिंहभारत7427/873
अनिल कुंबलेभारत9396/1312
डेल स्टेनदक्षिण अफ्रीका6267/512
Show More

Related Articles

Back to top button