खेल जगत

गोली मारी राम को-लगी घनश्याम को! जब क्रिकेट के मैदान में लगे 1 तीर से 2 निशाने

क्रिकेट के मैदान पर आएदिन नए कारनामे देखने को मिलते हैं। इस दौरान कुछ रिकॉर्ड बनते हैं, तो कुछ टूटते हैं। दूसरी तरफ किसी मैच में ऐसी हैरतअंगेज घटनाएं हो जाती हैं, जिनकी हमेशा चर्चा का विषय रहती हैं। आज हम आपको क्रिकेट के मैदान की एक ऐसी ही घटना के बारे में बताएंगे, जिसमें विकेटकीपर ने एक तीर से दो निशाने लगा दिए। ये किस्सा महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL) 2025 का है।

महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2025 से 7 जून के दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए मजेदार वीडियो सामने आया। इस दौरान विकेटकीपर ने थ्रो करते हुए दोनों स्टंप को उड़ा डाला।  ऐसे में वो जिस बल्लेबाज को आउट करना चाहते थे, वो नहीं बल्कि नॉन स्ट्राइक पर खड़ा खिलाड़ी पवेलियन चला गया। ऐसे में वहां पर मौजूद खिलाड़ी और दर्शक सभी हैरान रह गए।

क्रिकेट के मैदान पर घटी इस हैरतअंजेग घटना कुछ देर कोई समझ नहीं पाया। किसी को पता नहीं लग पा रहा था कि आखिर क्या और कैसे हुआ है। ये मजेदार वीडियो महाराष्ट्र प्रीमियर लीग  के दौरान रायगढ़ रॉयल्स और पुनेरी बप्पा के बीच हुए मुकाबले के दौरान आया।

मुकाबले में पुनेरी बप्पा के गेंदबाज रामकृष्णा घोष ने टीम के लिए पहला ओवर किया। इस ओवर की पांचवी गेंद में बल्लेबाज सिद्धेश ने गेंद को पीछे की तरफ खेलने की कोशिश की। फिर पूनेरी के विकेटकीपर सूरज शिंदे तेजी से गेंद की तरफ दौड़े, गेंद पकड़ी और स्टंप की तरफ मारा। उनका ये थ्रो सीधे स्टंप पर जाकर लगा। लेकिन तब तक सिद्धेश क्रीज में लौट चुके थे


जिसके बाद गेंद नॉन स्टाइक पर खड़े खिलाड़ी के स्टंप पर जाकर लग गई। उस वक्त वहां पर हर्ष मोगावीरा क्रीज से बाहर थे, जिसके कारण वो रन आउट हो गए। ये नजारा वहां पर मौजूद लोगों के लिए नया और अगल किस्म का था। बल्लेबाज समझ नहीं पाया कि वो कैसे आउट हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आज भी वायरल है।

Show More

Related Articles

Back to top button