लाइफ स्टाइल

 सेहत का सुपरफूड है राजगिरा, जानिए इसके कमाल के फायदे और खाने का सही तरीका

आमतौर पर रामदाना को राजगिरा भी कहा जाता है। इसका सेवन अक्सर पूजा के समय उपवास के दौरान श्रद्धालुगण करते है। लेकिन डॉक्टर के अनुसार, यह अनाज आने वाले समय में सुपरफूड बन सकता है।

यह नेचुरली ग्लूटेन फ्री होने के साथ प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर है। इसके सेवन से सेहत को ढ़ेरो फायदे मिल सकते है। एक कप पकाए हुए राजगिरा में 9 ग्राम प्रोटीन होता है और 5 ग्राम फाइबर मिलता है। यानी यह अनाज आपको एक साथ कई फायदे दे सकता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और सेवन का सही तरीका?

राजगिरा का सेवन करने से मिलते हैं ढ़ेरो फायदे?

  • ब्लड शुगर करता है कन्ट्रोल

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, राजगिरा का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर कन्ट्रोल रहता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इसका सेवन जरुर करें। राजगिरा कार्ब्स के अब्सॉर्प्शन को स्लो डाउन कर के ब्लड शुगर स्पाइक को कंट्रोल करने में मदद करता है।

  • पाचन प्रक्रिया को करता है बेहतर

राजगिरा का सेवन डायबिटीज मरीजों के अलावा, पेट के लिए बेहद लाभकारी है। इससे कब्ज की समस्या कम होती है, लंबे स मय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और ओवरईटिंग की संभावना घटती है।

  • हड्डियों को मजबूत बनाता है

राजगिरा , कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होने की वजह से हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। यह अनाज ऑस्टियोपोरोसिस को कम करने में भी अत्यधिक प्रभावी है।

  • वजन कम करने में कारगर

इसमें प्रोटीन और फाइबर का शानदार संतुलन होता है। यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार खाने की क्रेविंग कम होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

  • एनीमिया से करता है बचाव

राजगिरा , कैल्शियम और मैग्नीशियम के अलावा, आयरन का भी बढिया स्रोत है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाकर शरीर में ऊर्जा बनाए रखने और एनीमिया को रोकने में कारगर है।

कैसे करें? राजगिरा का सेवन

राजगिरा का सेवन आप आटे के रूप में कर सकते हैं। आप इसका आटा अपने रेगुलर आटे में मिलाकर इसका सेवन करें। इसके अलावा, आप इसे दलिया के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साबुत दानों को दूध में पकाकर ड्राई फ्रूट्स के साथ आप इसका सेवन खीर की तरह भी कर सकते हैं। हालांकि, इसकी रोटियां बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

Show More

Related Articles

Back to top button