समांथा संग अफेयर की खबर पर राज निदिमोरू की पत्नी ने कसा तंज? पोस्ट में लिखा-वक्त सब दिखा देता है

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और डायरेक्टर राज निदिमोरू के अफेयर की खबर पिछले कुछ समय से सामने आ रही है। एक्ट्रेस कई मौकों पर डायरेक्टर के साथ तस्वीरें शेयर कर, इस ओर इशारा कर चुकी हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से दोनों ने अपने रिश्ते पर कोई बयान नहीं दिया है। अब इनके अफेयर की खबरों के बीच डायरेक्टर राज की पत्नी श्यामाली डे ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स राज और सामंथा के अफेयर से जोड़कर देख रहे हैं।
श्यामाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा है, “समय सब दिखा देता है, कर्म सुधारता है। ब्रह्मांड विनम्र बनाता है।” श्यामाली के इस पोस्ट को सामंथा और राज के रिश्ते पर तंज माना जा रहा है।
बता दें, राज और श्यामाली की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने साल 2022 में ही अलग होने का फैसला लिया था। श्यामाली ने तभी से डायरेक्टर पति के साथ कोई तस्वीर शेयर नहीं की है। दूसरी तरफ समांथा और नागा चैतन्य की शादी भी 2021 में टूट गई थी। दोनों ने एक स्टेटमेंट शेयर करते हुए अलग होने की जानकारी दी। सामंथा से तलाक के बाद नागा ने शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली और अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। वहीं सामंथा को लेकर खबर है कि वो डायरेक्टर राज को डेट कर रही हैं।
सामंथा और राज साथ में तिरुपति बालाजी के मंदिर भी गए थे। हाल में एक्ट्रेस ने राज के साथ फ्लाइट की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें दोनों को साथ बैठे देखा जा सकता है। दोनों ने अपने इस रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है।