हमर छत्तीसगढ़

रायपुर का कोटा रेलवे फाटक जल्द होगा बंद: 10 हजार से अधिक लोग होंगे प्रभावित

रायपुर के कोटा रेलवे क्रॉसिंग फाटक को बंद करने के लिए काम शुरू हो गया है। लेकिन फाटक बंद करने के फैसले से पहले दूसरे किसी रास्ते का विकल्प नहीं दिया गया है। इस पूरे मामले पर रेलवे प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि, तकनीकी सर्वेक्षण के बाद ही इस संबंध में कोई कदम उठाया जाएगा। रायपुर रेल मंडल के DRM दयानंद ने बताया कि फिलहाल गेट बंद को लेकर कोई डेट तय नहीं कि गई है। हम ऑप्शनल रास्ता तलाश रहे हैं, इसके बाद ही फैसला लेंगे। 10 से 15 दिनों में किसी नतीजे पर पहुंचने की बात DRM ने कही है।

DRM दयानंद ने बताया कि, फाटक बंद होने के बाद ऑप्शनल रास्ते के तौर पर ROB यानी रोड ओवर ब्रिज या RUB यानी रोड अंडर ब्रिज बनाना है। लेकिन कोटा फाटक में ROB बनाने की कोई संभावना नहीं है। RUB को लेकर भी संभावना तलाशी गई है। लेकिन फाटक के दोनों तरफ लोगों ने घर बनाकर रखें हैं। RUB के दोनों छोर पर ठीक-ठीक लेंथ चाहिए होती है। नहीं तो पानी भरा रहेगा। NIT रायपुर, साइंस कॉलेज, आयुर्वेद कॉलेज और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सैकड़ों स्टूडेंट्स रोज इस रास्ते का उपयोग करते हैं। क्रॉसिंग बंद होने से उन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा, जिससे समय और लागत बढ़ जाएगी। स्थानीय व्यापारियों ने भी नुकसान की चेतावनी दी है क्योंकि आपूर्ति मार्ग और ग्राहकों तक पहुंच बाधित होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button