भारत

15-16 को बंद रहेगा रायपुर सराफा बाजार

रायपुर। राजधानी रायपुर में 15 और 16 अगस्त को सराफा व्यवसाय बंद रहेगा। रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष धरमचंद भंसाली, सचिव जितेन्द्र गोलछा, कोषाध्यक्ष अनिल कुचेरिया, उपाध्यक्ष नीलेश सेठ एवं मनोज अग्रवाल, सह-सचिव विनय गोलछा एवं संजय देशमुख ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पूर्व परम्परा अनुसार रायपुर सराफा एसोसिएशन के सदस्यों का व्यवसाय शुक्रवार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस एवं शनिवार, 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। रायपुर सराफा एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से निवेदन किया है कि इस नियम का पालन करते हुए एसोसिएशन को सहयोग देंवे। शुक्रवार, 15 अगस्त को सदर बाजार व्यवसायिक संघ व रायपुर सराफा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रात: 10.30 बजे ध्वाजारोहण का कार्यक्रम नाहटा मार्केट, सदर बाजार में होगा । सभी सदस्यों की उपस्थिति अपेक्षित है।

Show More

Related Articles

Back to top button