हमर छत्तीसगढ़

जारी है बारिश …मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

रायपुर। रविवार को दिन भर बरसने के बाद सोमवार सुबह से भी प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ के हिसाब से बात करें तो सावन के पहले ही अषाढ़ की विदाई में इतनी अच्छी बारिश को खेती किसानी के लिए अच्छा माना जा रहा है। उधर मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट अलग अलग जिलों के लिए जारी किया है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी क्षेत्रों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती हैं। वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button