हमर छत्तीसगढ़

रेलवे ने पांच साल बाद की टिकटों की कीमतों में बढ़ोतरी

रायपुर: एक जुलाई से रेल यात्रा महंगी होने जा रही है, हालांकि यह बढ़ोतरी सिर्फ 500 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर लागू होगी। नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में एक पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास के किराए में दो पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की जा रही है। इसका मतलब है कि अगर आप 500 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं तो नॉन-एसी में पांच रुपये और एसी में 10 रुपये ज्यादा देने पड़ सकते हैं। वहीं 1,000 किलोमीटर के सफर पर एसी में 20 रुपये और नान-एसी में 15 रुपये तक टिकट महंगी होगी।

रेलवे ने पिछले 5 सालों से टिकट की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। इससे पहले 2020 में कीमतें बढ़ाई गई थीं। बढ़ते खर्च और रखरखाव की लागत को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह बढ़ोतरी बहुत मामूली है ताकि आम यात्रियों पर ज्यादा बोझ न पड़े। उदाहरण से ऐसे समझें कितना अतिरिक्त किराया देना होगा।

Show More

Related Articles

Back to top button