हमर छत्तीसगढ़

होटल ट्रिनिटी में देह व्यापार, रायगढ़ पुलिस ने किया भंडाफोड़

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में अवैध देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में पुलिस ने शहर के होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में छापेमारी कर अनैतिक गतिविधियों का पर्दाफाश किया है।नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसकी पुष्टि के लिए एक पुलिस पाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा गया। संकेत मिलते ही शाम करीब 7:30 बजे पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान होटल के तीन अलग-अलग कमरों से तीन महिलाओं को बरामद किया गया। महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों द्वारा तलाशी ली गई, जहां से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई।

Show More

Related Articles

Back to top button