भारतव्यापार जगत

प्रधानमंत्री का आगमन सनातन भारतीय संस्कृति को करेगा और समृद्ध : यादव

भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिले के श्री आनंदपुर धाम की यात्रा पर आने के पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का आगमन प्राचीन एवं सनातन भारतीय संस्कृति को और अधिक समृद्ध करेगा।
डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘आस्था का आलोक, संस्कृति का अभ्युदय…. वह पवित्र स्थान जहाँ परंपरा की पावन धारा प्रवाहित होती है, वहाँ राष्ट्र के नेतृत्व का जीवंत दर्शन होने जा रहा है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आनंदपुर धाम में हार्दिक अभिनंदन है। आपका आगमन हमारी प्राचीन एवं सनातन भारतीय संस्कृति को और अधिक समृद्ध करेगा, ऐसा विश्वास है।’
इसके पहले कल श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हम देश की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में कल दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे मध्य प्रदेश के ईसागढ़ में गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन का सौभाग्य मिलेगा। इसके बाद आनंदपुर धाम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा।’
श्री आनंदपुर धाम ट्रस्ट अपने धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए खासा विख्यात है। अशोक नगर जिले की ईसागढ़ तहसील में स्थित इस संस्थान की ओर से एक चैरिटेबल अस्पताल और स्कूल चलाए जाते हैं। इसके परिसर में एक विशाल गौशाला भी है। संस्थान की ओर से देश भर के विभिन्न हिस्सों में सत्संग कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button