हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेतृत्व बदलने को लेकर सियासत तेज, रविंद्र चौबे ने कहा कि भूपेश बघेल को नेतृत्व

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने पूर्व CM भूपेश बघेल के जन्मदिन पर कहा कि जनता की इच्छा है कि कांग्रेस का नेतृत्व भूपेश बघेल करें। आने वाले समय में भी वही करें। अगली लड़ाई भाजपा की सरकार के कुशासन और मोदी की गारंटी से है। रविंद्र चौबे के बयान पर PCC दीपक बैज ने कहा कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाज्ञानी नेता हैं। अगर यह उनका बयान है, तो उनका निजी बयान है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा है कि कांग्रेस कलेक्टिव लीडरशिप के साथ जनहित के मुद्दों पर ही लड़ाई लड़ेगी और दोबारा सरकार बनाएगी।

इधर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस से दूर हो चुके हैं। जनता पूरी तरह कांग्रेस से दूर हो चुकी है। नेता अपना वजूद बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस धरातल खो चुकी है। कांग्रेस का भविष्य नहीं बचा है।

Show More

Related Articles

Back to top button