अपराधहमर छत्तीसगढ़

2 बांगलादेशी नागरिकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रहे थे दोनों

पखांजूर। कांकेर के पखांजूर में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पखांजूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्तियों की पहचान पिता-पुत्र के रूप में हुई है। जो वीजा अवधी समाप्त होने के बाद भी रह रहे थे।

बताया गया कि,ये दोनों व्यक्ति पीव्ही 127 अनुपपुर के निवासी प्रशांत बैरागी और उनके पुत्र सुकृति बैरागी के द्वारा वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहे थे। इन लोगों ने भारतीय जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील न्यायालय पखांजूर को गलत जानकारी दी थी, जिसके कारण तहसीलदार पर झूठा आरोप लगाया गया था ।

बता दें कि, यह कार्रवाई पखांजूर तहसीलदार की शिकायत के बाद की गई है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button