खेल जगत

एशिया कप में पहली बार ओमान के सामने उतरा पाकिस्तान, पहले करेगा बल्लेबाजी; ऐसी है प्लेइंग-11

एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से हो गया है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम आज से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पाकिस्तान का पहला मुकाबला ओमान से खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया किया।

पाकिस्तान और ओमान के बीच यह पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जा रहा है। इससे पहले दोनों टीमें कभी भी आपस में कोई मुकाबला नहीं खेली है। अफगानिस्तान और यूएई के खिलाफ हुई टी20 सीरीज जीतने के बाद पाकिस्तान के हौसले बुलंद हैं। एशिया कप का यह चौथा मुकाबला खेला जा रहा है।

टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान ने क्या कहा?

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है और हम बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं। हम पिछले 2-3 महीनों से अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, टीम एकजुट हो रही है और हम इसे जारी रखना चाहते हैं। हमारे पास तीन अच्छे स्पिनर और तीन ऑलराउंडर हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए हम उम्मीद से ज्यादा स्कोर करना चाहते हैं।

ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। एशिया की बड़ी टीमों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेलना हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। छह महीने चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन हमारे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने और मौके का फायदा उठाने के लिए बेताब थे। हमारी टीम स्पिन प्रधान है।

एशिया कप में 8 टीमें ले रही है भाग

एशिया कप में आठ टीमें भाग ले रही हैं। पाकिस्तान और ओमान की टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में चौथी टीम यूएई की है। ग्रुप बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और हांगकांग की टीम को रखा गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, हसनैन शाह, मोहम्मद नदीम, जिक्रिया इस्लाम, सुफयान महमूद, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।

पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।

Show More

Related Articles

Back to top button