खेल जगतभारत

एक शेर तो दूसरा सवा शेर! टेस्ट का बदला ODI में लेंगे RO-KO, साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार है रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगा। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह मिली है। रोहित और विराट की मौजूदगी ने सीरीज का रोमांच दुगना कर दिया है। रोहित और विराट अब सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ी टेस्ट में मिला हार का बदला लेने मैदान पर उतरेंगे।
ऑस्ट्रेलिया में रोहित का शानदार प्रदर्शन

रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन रहा था। रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में फ्लॉप रहने के बाद दूसरे वनडे में अर्धशतक और तीसरे वनडे में शतक लगाया था। हालांकि, विराट के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा उतना अच्छा नहीं गया था। विराट पहले दो वनडे में खाता खोलने में कामयाब नहीं रहे थे, लेकिन तीसरे वनडे में बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए न सिर्फ फॉर्म में वापसी की बल्कि रोहित के साथ मिलकर भारत को बड़ी जीत भी उन्होंने दिलायी थी।
रोहित-विराट पर होगी नजरें

ऐसे में फिर एक बार रोहित शर्मा और विराट कोहली पर नजरें होगी। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में खेले गए वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय टीम की नजरें साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत पर होगी। आइए जानते हैं कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में रोहित और विराट के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।
रोहित शर्मा और विराट कोहली का साउथ अफ्रीका के खिलाफ आंकड़े

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक 31 वनडे मैचों में हिस्सा लिया है। इन मैचों में उन्होंने 29 पारियों में खेलते हुए कुल 1504 रन बनाए और उनका औसत 65.39 का रहा। कोहली ने इस टीम के खिलाफ 5 शतक और 8 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनके स्ट्राइक रेट की बात करें तो यह 85.74 का रहा।
वनडे सीरीज का पूरा कार्यक्रम

तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच रांची में खेला जाएगा। पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में, दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में और तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज में इंजर्ड शुभमन गिल की जगह केएल राहुल टीम इंडिया के कप्तान हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button