हमर छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के जन्मदिन पर बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया से उन पर तंज कसा

छत्तीसगढ़ की राजनीति में जन्मदिन के मौके पर भी सियासी तकरार देखने को मिली। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के जन्मदिन पर बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया से उन पर तंज कसा है।

बीजेपी सोशल मीडिया टीम के इस कारनामे को कांग्रेसी प्रवक्ताओं ने आरएसएस की मानसिकता बताया है। कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा, कि विरोध करना एक बात है लेकिन जन्मदिन जैसे मौके पर इस तरह की भाषा और कार्टून संस्कृति बेहद शर्मनाक है। बीजेपी के एक्स पेज छत्तीसगढ़ बीजेपी में 11.35 बजे एक कार्टून पोस्टर पोस्ट किया गया। इस पोस्टर में कैप्शन लिखा था, कि छत्तीसगढ़ को ATM बनाकर घोटाले से लूटने वाले ठगेश जी को Happy Birthday….। इस पोस्ट में बीजेपी नेताओं ने कार्टून कैरेक्टर के हाथ में स्कैनर पकड़ाया है और उसे भू-पे स्कैनर… कमीशन ऑनली लिखा हुआ है।

बीजेपी सेल ने इस पर कमेंट भी लिखा है, कि सारे घोटालेबाज मित्र, मेरे जन्मदिन पर कमीशन इसी पर भेज दें, यहां ED न आ जाए, इसलिए मैं दिल्ली में जन्मदिन मनाऊंगा। बीजेपी के सोशल मीडिया पेज पर इस पोस्टर पर कमेंट्स की झड़ी लगी है। कांग्रेस नेता इस पोस्टर को देखने के बाद बीजेपी नेताओं पर टिप्पणी कर रहे है। उधर कांग्रेस नेताओं ने इसे बीजेपी की ओछी राजनीति बताते हुए पलटवार किया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा, कि “भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने किसानों की कर्जमाफी, धान खरीदी और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किए।

बीजेपी के पास जनता को दिखाने लायक कोई काम नहीं है, इसलिए वे कार्टून और फर्जी प्रोपगेंडा का सहारा लेते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब आरएसएस की वही सोच है, जिसमें प्रतिद्वंद्वी को व्यक्तिगत स्तर पर नीचा दिखाना राजनीति का हिस्सा बना दिया जाता है।

Show More

Related Articles

Back to top button