लाइफ स्टाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मित्र को ये संदेश भेजकर दें सम्मान, दिल छू लेगा हर

नई दिल्ली. दुनियाभर में हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह खास दिन देशभर में महिलाओं को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। आज लगभग हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियां बढ़ती ही जा रही हैं। उनकी इन्हीं उपलब्धियों को और अधिक सशक्त बनाने और नारी का महत्व सेलिब्रेट के लिए विश्व 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाता है। अगर आप भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर अपने जीवन को प्रेरणा देने वाली किसी महिला के प्रति सम्मान प्रकट करना चाहते हैं तो इन संदेशों के जरिए उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।


-नारी के बिना पुरुष अधूरा है। नारी से ही घर पूरा है।
Happy Womens Day !

-मां के साथ ममता मिलती, बहन से मिलता हमेशा दुलार,
नारी शक्ति को पूजनीय समझो, ये लगाती जीवन की नैया पार।

-हर घर, हर दिल, हर एहसास,
खुशी का हर पल आपके बिना अधूरा है,
केवल आप ही इस दुनिया को पूरा कर सकते हैं।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

-अभी रौशन हुआ जाता है रास्ता,
वो देखो एक औरत आ रही है।
Happy Womens Day !

-दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

-मुस्कुराकर, दर्द भुलाकर,
रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी
हर पग को रोशन करने वाली,
वो शक्ति है एक नारी
Happy Women’s Day

-आंचल में ममता लिए हुए,
नैनों से आंसु पिए हुए
सौंप दे जो पूरा जीवन
फिर क्यों आहत हो उसका मन
Happy Women’s Day

-नारी एक मां है उसकी पूजा करो,
नारी एक बहन है उसका स्नेह करो,
नारी एक भाभी है उसका आदर करो,
नारी एक पत्नी है उसका प्रेम करो,
नारी एक औरत है उसका सम्मान करो।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Show More

Related Articles

Back to top button