Corona से डरीं नीता अंबानी! बुमराह को पहले दिया सैनिटाइजर, फिर मिलाया हाथ

मुंबई: आईपीएल 2025 में बीते बुधवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया, जहां मुंबई ने 59 रनों से जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह बना ली है। मुंबई की इस जीत से टीम की मालकिन नीता अंबानी काफी खुश नजर आईं। हालांकि, फैंस को इस दौरान कुछ ऐसा देखने मिला जिससे वह हैरान रह गए।
दरअसल, भारत में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों मे एक बार फिर डर का माहौल बना हुआ है। इन्हीं में से एक नीता अंबानी भी हैं, जो अपने मुंबई टीम के खिलाड़ियों को भी कोरोना से बचाने की कोशिश में जुट गई हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह जसप्रीत बुमराह से हाथ मिलाने से पहले उन्हें सैनिटाइजर दे रही हैं।
इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा भी वायरल हो रहा है, जिसमें नीता अंबानी मुंबई इंडियंस के लगभग सभी खिलाड़ियों को सैनिटाइजर दे रही हैं। ताकि वह कोरोना से बचें। इस वीडियो को फैंस द्वारा काफी वायरल हो रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर IPL 2025 के प्लेऑफ में जगह बनाई है। टीम ने दिल्ली को इस अहम मुकाबले में 59 रनों से हरा दिया है। जिसके बाद दिल्ली अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। वहीं, मुंबई के अलावा गुजरात, बेंगलुरु और पंजाब पहले से ही प्लेऑफ में है।
जानकारी के लिए बता दें कि भारत के कई हिस्सों में COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं। खासकर केरल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में मामले बढ़ रहे हैं। इस समय देश में 257 एक्टिव COVID-19 केस हैं। IPL भी इससे अछूता नहीं रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग बल्लेबाज ट्रैविस हेड COVID-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोई मैच नहीं खेल सके।