हमर छत्तीसगढ़

मुखबिरी के आरोप में दो युवकों की नक्सलियों ने की हत्या

बीजापुर- बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर मिल रही है। यहां नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने दो युवकों की हत्या कर दी है। युवकों की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में दहशत व आक्रोश का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात बीजापुर जिले के उसूर थाना इलाके में हुई है। यहां नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में रवि कट्टम और तिरूपति सोढी नाम के युवकों की हत्या कर दी। नक्सलियों ने धारदार हथियार से वारकर रवि और तिरूपति सोढी को मौत के घाट उतारा है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Show More

Related Articles

Back to top button