ऑनलाइन गेमिंग एप से मिले पैसों के लेन-देने के लिए म्यूल खातों का लिया सहारा,फरार आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग। ‘रोजनामचा’ और ‘खबर छत्तीसगढ़’ जैसे वेब पोर्टल के आड़ में संचालित ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए होने वाली अवैध कमाई के लिए म्यूल खातों का उपयोग किया गया था. सुपेला पुलिस ने म्यूल खातों का उपयोग करने वाले फरार आरोपी गोविंदा चौहान को गिरफ्तार किया है, साथ ही अवैध कमाई के जरिए खरीदी गई कार को जब्त करने के साथ चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी है.

मामले में सुपेला पुलिस ने अपराध क्रमांक- 1026/24 धारा 318(4),319(2),61(2),111 बीएनएस दर्ज कर पहले ही आरोपी रविकांत मिश्रा को गिरफ्तार कर चुकी है. गत दिवस फरार आरोपी गोविंदा चौहान को गिरफ्तार करने में कामबायी हासिल की. आरोपी के द्वारा अवैध आय से अर्जित रकम से क्रय किया गया हुंडई वेरना कार CG 07 CQ 7205 कीमती 1800000 रुपये को जब्त किया गया है. साथ ही अवैध स्रोतों से अर्जित रकम से क्रय चल-अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई भी की जा रही है.