ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए MS धोनी, बीसीसीआई ने जताई खुशी

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को प्रतिष्ठित आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनके शानदार क्रिकेट करियर में एकमाइलस्टोन है। धोनी के अलावा इसमें मैथ्यू हेडन, हाशिम अमला, ग्रीम स्मिथ और डेनियल विटोरी जैसे महान खिलाड़ियों का नाम शामिल है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार को घोषणा की कि धोनी को 2025 में सम्मानित होने वाले सात क्रिकेटरों में शामिल कियागया है। धोनी भारत के 11वें खिलाड़ी हैं जिन्हें इस सूची में शामिल किया गया है। इसे लेकर बीसीसीआई ने खुशी जताई है।
अपना नाम देखना अद्भुत एहसास: धोनी
आईसीसी हॉल ऑफ फेम में नाम शामिल किए जाने को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने खुशी जताते हुए इसे अद्भुत एहसास बताया। धोनी ने कहा कि, “आईसीसी हॉल ऑफ फेम में नामित होना सम्मान की बात है, जो दुनिया भर के विभिन्न पीढ़ियों के क्रिकेटरों के योगदान को मान्यता देता है। ऐसे सर्वकालिक महान खिलाड़ियों के साथ अपना नाम देखना एक अद्भुत एहसास है। यह कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।”
BCCI ने जताई खुशी
धोनी को आईसीसी की ओर से सम्मान मिलने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खुशी जताई है। BCCI ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “भारतीय टीम के दिग्गज पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के लिए बहुत बधाई। वह इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।”
भारत के 11वें खिलाड़ी बने धोनी
महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह बनाने वाले 11वें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले नीतू डेविड, वीरेंद्र सहवाग, डियान एडुल्जी, विनोद मांकड़, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, कपिल देव, बिशन सिंह बेदी और सुनील गावस्कर को यह सम्मान मिल चुका है।
धोनी का अंतरराष्ट्रीय करियर
धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 98 टी20 खेले, जिसमें 126.13 के स्ट्राइक रेट से 37.60 की औसत से 1,617 रन बनाए। टी20 में उनके के नाम दो अर्धशतक हैं। वहीं उन्होंने 90 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए। उन्होंने 224 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ छह शतक और 33 अर्धशतक बनाए। उन्होंने 60 टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की है। इसके अलावा धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे मैच खेले, जिसमें 10,773 रन बनाए। धोनी ने वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक लगाए। भारत ने 2011 में उनकी कप्तानी में ही 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप जीता था।