हमर छत्तीसगढ़

बीजापुर में नवनिर्मित तेलंगा सामाजिक भवन का विधायक व पूर्व मंत्री ने किया लोकार्पण

तेलंगा समाज भवन सामाजिक समरसता व विकास का केंद्र।

पारंपरिक गौर नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।

बीजापुर. तेंलगा समाज जिला बीजापुर के द्वारा नवनिर्मित सामाजिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक विक्रम मंडावी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने की। अतिथियों ने सबसे पहले भीमराव आंबेडकर व अन्य के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद तेलंगा समाज समिति जिलाध्यक्ष आदिनारायण पुजारी, राजू पुजारी, लिंगा मुनीर, मंगल रोटेल, पुरूषोत्तम कुडमुल व अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों ने दोनों अतिथियों का  पारंपरिक रुप से स्वागत किया। समाज के पारंपरिक गौर नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तेतुतियां की गई।

तेलंगा समाज के कार्यक्रम में विधायक विक्रम मंडावी ने अपने संबोधन में कहा कि तेलंगा समाज जिले में दूसरा ऐसा समाज है जिनकी संख्या एसटी समाज के बाद आती है। तेलंगा समाज की की संस्कृति व परंपरा भी यहां के आदिम जन जाति से मिलती जुलती है। यह समाज भी अब जागरूक होने के साथ संगठित रहकर अपने रीति-रिवाजों को बनाए हुए हैं। विधायक विक्रम ने कहा सामाजिक भवन निर्माण से सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा नवनिर्मित भवन समाज की एकता,सांस्कृतिक पहचान और भविष्य की उन्नति का प्रतीक है। यह शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकास का केंद्र बनेगा। जो आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा देगा। महेश गागड़ा ने आगे कहा समाज के लोगों के लिए एक साझा स्थान होगा‌। जहां वे अपने विचारों का आदान-प्रदान कर सकेंगे‌ सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने यह भी कहा इस भवन का उपयोग समाज के विकास और उन्नति के लिए करें। समिति के सलाहकार सुशील कोहाड़ ने भी समाज के उन्नति पर शुभकामनाएं दी। लोकार्पण कार्यक्रम में साथ में उपस्थित रहे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जागर लक्ष्मैया, पार्षद बसती लिंगम पुरुषोत्तम भंडारी, मंडल अध्यक्ष अशोक राव, सदाशिव एवं तेलंगा समाज जिलाध्यक्ष आदिनारायण पुजारी व समाज के वरिष्ठ, महिला व युवाओं शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया‌। ‌

*तेलंगा समाज ने विधायक व पूर्व मंत्री से रखी मांग।*

तेलंगा समाज के पदाधिकारियों ने भवन की सुरक्षा हेतु बांउड्रीवाल, संस्कृति को सहेजने के संग्रहालय की मांग की।

Show More

Related Articles

Back to top button