हमर छत्तीसगढ़

मिशन महिला शक्ति अभियान -सेवा तीर्थ से महिलाओं को मिलेगी राहत और ताकत – सावित्री

सेवा तीर्थ से महिलाएं होंगी सशक्त, 2029 तक लखपति दीदी बढ़कर होंगी 6 करोड़, प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार – सावित्री जगत

सेवा तीर्थ केवल एक भवन नहीं, बल्कि सेवा और संकल्प का प्रतीक

रायपुर । राजधानी रायपुर में संचालित मिशन महिला शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का क्रम निरंतर जारी है। इसी कड़ी में उत्कल महिला महामंच की अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जगत मिशन महिला शक्ति अभियान के तहत राजधानी के डब्लू आर एस कालोनी झुग्गी बस्ती में महिलाओं के साथ पहुंची और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन की परिकल्पना देश के 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

उन्होंने कहा कि नए प्रधानमंत्री परिसर के अत्याधुनिक भवन के अनावरण के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा व्यक्त विचार यह दर्शाते हैं कि सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन से ऐसे निर्णय लिए जाएंगे, जो देशवासियों की सोच को नई दिशा देंगे और विकास को गति प्रदान करेंगे।

श्रीमती सावित्री जगत ने बताया कि सेवा तीर्थ के माध्यम से विशेषकर महिलाओं को राहत और ताकत मिलेगी। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में “लखपति दीदी” योजना का विस्तार कर वर्ष 2029 तक इसे छह करोड़ महिलाओं तक पहुंचाने का लक्ष्य सराहनीय है। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

उन्होंने आगे कहा कि दुर्घटना पीड़ितों को डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलैस उपचार उपलब्ध कराने की पहल मानव संवेदनाओं को मजबूत करने वाली है। साथ ही कृषि कोष में वृद्धि से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी। मिशन महिला शक्ति अभियान के तहत रायपुर में महिलाओं द्वारा निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा आत्मनिर्भरता के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

श्रीमती सावित्री जगत ने कहा कि सेवा तीर्थ केवल एक भवन नहीं, बल्कि सेवा और संकल्प का प्रतीक है। यह महिलाओं, युवाओं, किसानों और कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए लिए गए निर्णयों का केंद्र बनेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन पहलों से देश की महिलाओं को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

आज के मिशन महिला शक्ति अभियान में प्रमुख रूप से श्रीमती सावित्री जगत, रजनी बाघ,निलम बाघ, सपना सोनी, जमना सोनी, मेनका बघेल,दामनी दुर्गा, खिरो दुर्गा
गायत्री दुर्गा सोभा दुर्गा, फेकन सोना
किरन ताड़ी , संगीता सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही ।

Show More

Related Articles

Back to top button