हमर छत्तीसगढ़

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की सशक्त पहल है, मिशन महिला शक्ति अभियान

  • महिलाएं उठो, जागो और आगे बढ़ो – सावित्री
  • मिशन महिला शक्ति अभियान – महिलाओं के बीच पहुंच रहा है, महिलाओं को जगा रहा है,
  • महिला दिवस 8 मार्च तक चलेगा मिशन महिला शक्ति अभियान

रायपुर । महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को केंद्र में रखते हुए उत्कल महिला महामंच की अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जगत के नेतृत्व में राजधानी रायपुर में दिनांक 8 फरवरी 2026 से 8 मार्च (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस) तक “मिशन महिला शक्ति अभियान” सतत चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज यह अभियान पंडरी क्षेत्र में महिलाओं के बीच पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता दिखाई।

अभियान के दौरान श्रीमती सावित्री जगत ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “महिलाएं उठो, जागो और आगे बढ़ो। यह समय घर की चारदीवारी में सीमित रहने का नहीं, बल्कि अपने सामर्थ्य को पहचानकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का है। देश और समाज की तरक्की के लिए महिलाओं का मुख्य धारा में आना अत्यंत आवश्यक है।”उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं यदि संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों, तो वे समाज की तस्वीर बदल सकती हैं। “हम महिलाएं समाज की तस्वीर बदलेंगी, देश और प्रदेश की तस्वीर बदलेंगी। आओ कानून को जानें, अपने अधिकारों को समझें और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। गरीब एवं जरूरतमंद बहनों को उनका हक और अधिकार दिलाना ही हमारा संकल्प है।” मिशन महिला शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों और शासन की महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही आत्मनिर्भरता, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार एवं आत्मरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। उत्कल महिला महामंच का यह अभियान 8 मार्च तक निरंतर जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर समाज में सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

आज मिशन महिला शक्ति अभियान में प्रमुख रूप से श्रीमती सावित्री जगत, सविता महानद, सीमा टांडी,माला सोनी, सरोज नागं, रामबाई, लता मरकाम, संध्या यादव, मेनका बघेल, किरण बघेल,सुधा सोना,बबली नाग,खिरो जगत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Show More

Related Articles

Back to top button