हमर छत्तीसगढ़

ग्रामीणों को ‘विकसित भारत-जी राम जी’ के प्रावधानों की दी जा रही जानकारी

जांजगीर-चांपा ।  कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं श्रमिकों को विकसित भारत – जी राम जी के नवीन प्रावधानों की विस्तृत एवं सरल भाषा में जानकारी दी गई। योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को योजना के तहत एक वर्ष में 125 दिवस का रोजगार रोजगार नियोजन में कार्य के विभिन्न प्रकार, मजदूरी भुगतान में विलंब होने पर मुआवजे का प्रावधान, पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु जियो-टैगिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक तकनीकी प्रयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा जनपद पंचायतों के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं कार्यक्रम अधिकारियों (मनरेगा) को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक माह की 07 तारीख को चावल महोत्सव के साथ-साथ मनरेगा अंतर्गत रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए। इसके परिपालन में बुधवार को जिले की ग्राम पंचायतों एवं मनरेगा कार्यस्थलों पर रोजगार एवं आवास दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को आजीविका डबरी के लाभों से अवगत कराते हुए डबरी निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही डबरी आधारित आजीविका संवर्धन हेतु आगामी गतिविधियों के अभिसरण पर भी सार्थक चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीणों को क्यूआर कोड स्कैन के माध्यम से मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिससे सूचनाओं तक उनकी पहुंच और अधिक सुलभ हो सके।

Show More

Related Articles

Back to top button