हमर छत्तीसगढ़

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, अंतर्राज्यीय आरोपी समेत 6 गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर में पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उड़ीसा का एक अंतर्राज्यीय तस्कर और एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4.916 किलोग्राम गांजा और 6 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 3.45 लाख रुपये बताई जा रही है।

मामला थाना मुजगहन क्षेत्र के काठाडीह स्थित बीएसयूपी कॉलोनी का है, जहां एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि एक मकान में गांजा रखकर बिक्री की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की और मौके से सभी आरोपियों को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान कमरे में पलंग के नीचे रखी बोरी से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उनकी भूमिका स्पष्ट हो गई।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 20बी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की तलाश के लिए फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है और आने वाले समय में इस तरह की कार्रवाई और तेज की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी –
01.    मोह0 आरिफ पिता मोह0 खलील उम्र 32 साल निवासी खान मुर्गी हाउस के पास सरगांव थाना सरगांव जिला मुंगेली। हाल पता – बीएसयूपी कालोनी काठाडीह ब्लॉक 43, म.नं. 14 थाना मुजगहन जिला रायपुर।
02.    नसीब खान पिता सकील खान उम्र 29 साल निवासी नूरानी चौक धरसींवा थाना धरसींवा जिला रायपुर। हाल पता – बीएसयूपी कालोनी काठाडीह ब्लाक 43, म.नं. 14 थाना मुजगहन जिला रायपुर।

Show More

Related Articles

Back to top button