हमर छत्तीसगढ़

घर में काम करने वाली नौकरानी निकली चोर, ढाई लाख नगदी समेत गिरफ्तार

रायपुर । राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में घर में काम करने वाली नौकरानी द्वारा लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी नौकरानी प्रिया ढीढी (19) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.50 लाख रुपये नगद और चोरी किया गया लॉकर बरामद कर लिया है।

मामला देवपुरी स्थित डॉल्फिन ज्वेल क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी देवाशीष गुरु के घर में प्रिया ढीढी फरवरी 2026 से काम कर रही थी। 21 अप्रैल की शाम घर के सदस्य बाहर गए हुए थे और उस दौरान नौकरानी घर में अकेली थी। इसी बीच उसने बेडरूम की अलमारी से लॉकर सहित 2.50 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी लॉकर ले जाते हुए दिखाई दी।

तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि वह लॉकर खोल नहीं पाई थी।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button