हमर छत्तीसगढ़

पुरानी फिल्मों के फुटेज से कंप्लीट की गई थीं मधुबाला की पहली रंगीन फिल्म, मारने के दो साल बाद हुई रिलीज

मधुबाला का नाम हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में लिया जाता है। उन्होंने अपने समय में अभिनय और खूबसूरती दोनों से लाखों दिलों पर राज किया। आज यानी 23 फरवरी को उनकी पुण्यतिथि है। उनकी आखिरी फिल्म ‘ज्वाला’ उनकी मृत्यु के दो साल बाद रिलीज हुई थी और यह फिल्म उनके फैंस के लिए यादगार साबित हुई।

दरअसल, मधुबाला द्वारा अभिनीत ‘ज्वाला’ उनकी एकमात्र फिल्म थी, जिसे पूरी तरह से रंगीन फिल्माया गया। हालांकि, उनकी सबसे फेमस फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ (1961) में भी कुछ रंगीन सीन थे, लेकिन अधिकांश भाग ब्लैक एंड व्हाइट में शूट किया गया था।

बता दें, फिल्म ‘ज्वाला’ के दौरान मधुबाला बीमार पड़ गई थीं। 23 फरवरी 1969 को उनका निधन हो गया था। उनकी मृत्यु के बाद फिल्म काफी समय तक अधूरी रही। iDiva की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को उनकी पुरानी फिल्मों के फुटेज और बॉडी डबल की मदद से पूरा किया गया और अंततः 1971 में रिलीज किया गया। फिल्म में सुनील दत्त मुख्य अभिनेता थे और यह आखिरी फिल्म थी जिसमें शंकर सिंह रघुवंशी, मोहम्मद रफी और सुनील दत्त का कॉम्बिनेशन दिखा।

मधुबाला का जन्म 4 फरवरी 1933 में हुआ था। बचपन में उनका नाम मुमताज जहां देहलवी था। उन्होंने 1942 में फिल्म ‘बसंत’ में छोटे रोल से एक्टिंग की शुरुआत की और फिर धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। कहा जाता है कि उन्हें भाषाएं सीखने का बड़ा शौक था। वह हिंदी, उर्दू, इंग्लिश और पश्तून भाषा में भी पारंगत थीं।

इन सबके बीच अगर मधुबाला की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने 1960 में किशोर कुमार से शादी की थी। माना जाता है कि किशोर कुमार ने खुद उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था। लेकिन यह शादी सिर्फ 9 साल तक चली, इस दौरान किशोर कुमार ने उनका बेहद ख्याल रखा और 1969 में दोनों का तलाक हुआ।

फिलहाल, मधुबाला का जीवन और करियर बेहद कम समय में सीमित रहा, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड को अपने अभिनय और खूबसूरती की यादें हमेशा दी हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘ज्वाला’ आज भी फैंस के लिए खास है और उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया जाता है।

Show More

Related Articles

Back to top button