हमर छत्तीसगढ़

राज्योत्सव जाने पर विवाद…दामाद ने सास को मार डाला

रायपुर में राज्योत्सव जाने के विवाद पर दामाद ने अपनी सास की हत्या कर दी है। आरोपी ने हत्या से पहले धमकी दी कि आज घर से किसी न किसी की लाश उठेगी। फिर उसने अपनी सास के चेहरे पर मुक्के से हमला कर दिया। महिला बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गई।

.

परिजनों ने महिला को माना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया फिर डीकेएस अस्पताल लाया गया। लेकिन महिला की मौत हो गई। यह पूरा मामला ग्राम बरौदा फोकटपारा माना थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बरौदा की राजबाई बांधे (65) की तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियां कुछ दिन पहले अपने मायके आईं थी। 4 नवंबर को राजबाई बांधे की तीनों बेटियां राज्योत्सव घूमने का प्लान बना रही थीं। इसी दौरान शाम करीब 5:30 बजे सबसे छोटी बेटी का दामाद देवपुरी के बरौदा गांव का रहने वाला वीरेन्द्र कुर्रे घर आ गया।दामाद वीरेन्द्र ने सभी को राज्योत्सव न जाने की बात कही। पत्नी ने कहा, हम सभी बहनें राज्योत्सव जाने की बात पर ही मायके आए हैं। इसके बाद भी वीरेन्द्र नहीं माना और कहा कि कोई भी राज्योत्सव नहीं जाएगा।

इसी बात को लेकर वीरेन्द्र और उसकी पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। गुस्से में वीरेन्द्र ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा कि आज इस घर से किसी न किसी की लाश उठेगी।

फिर अपनी बेटी का बाल पकड़कर जबरदस्ती अपने घर ले जाने लगा। तब सास राजबाई बांधे ने बीच-बचाव करते हुए उसे रोकने की कोशिश की।

Show More

Related Articles

Back to top button